sundarkand
✕

रक्षा क्षेत्र में सहयोग भारत-जापान संबंधों की धुरी : निर्मला सीतारमण

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (22:04 IST)
नई दिल्ली। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को दोनों देशों के संबंधों की धुरी करार देते हुए इसका दायरा निरंतर बढ़ाते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
 
 
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और जापान के रक्षामंत्री सुनोरी ओनोडेरा ने सोमवार को यहां रक्षा मंत्रीस्तरीय वार्षिक संवाद के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
 
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि समान लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को जापान की 'फ्री एंड ओपन इंडो पेसिफिक स्ट्रेटजी' के साथ जोड़ने वाली 'जापान-भारत विशेष सामरिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप' को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि भारतीय रक्षामंत्री अगले वर्ष जापान जाएंगी और दोनों देशों के बीच अगले साल टोकियो में टू प्लस टू डॉयलाग भी होगा।
 
दोनों मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर में शांति और स्थिरता जरूरी है। बैठक में कोरियाई प्रायद्वीप के घटनाक्रम सहित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर खुलकर बातचीत हुई।
 
दोनों पक्षों ने माना कि समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना उनके परस्पर हित में है और इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया कि भारत और जापान की नौसेनाएं व्यापक सहयोग के एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसके बाद हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों को भी इसमें शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख