Daily Horoscope
✕

'मेक इन इंडिया' में डीआरडीओ की भूमिका प्रमुख : सीतारमण

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (15:12 IST)
विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को साकार करने में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
 
यहां नौसेना विज्ञान तकनीकी प्रयोगशाला में डीआरडीओ द्वारा विकसित तकनीकों के उद्योगों को हस्तांतरण के लिए कल आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने उक्त बात कही। एनएसटीएल विशाखापत्तनम में स्थित डीआरडीओ का बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी प्रयोगशाला है।
 
सीतारमण ने महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों को हकीकत में बदलने के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने में डीआरडीओ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डीआरडीओ चुनौतियों से निपटते हुए भारत को रक्षा प्रणालियों के मुख्य निर्यातक के रूप में बदलेगा। रक्षा मंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं। (भाषा) 
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख