sawan somwar

नीरव मोदी की 524 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (23:34 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) फर्जीवाड़ा मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसकी कंपनियों द्वारा नियंत्रित करीब 524 करोड़ रुपए की 21 अचल संपत्तियां जब्त की हैं। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद से ही मामले में प्रवर्तन निदेशालय के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो भी लगातार छापेमारी कर रहा है।


निदेशालय ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के अलीबाग में एक फार्म हाउस जब्त किया गया है। अहमदनगर में एक सौर ऊर्जा संयंत्र और 135 एकड़ जमीन तथा मुंबई और पुणे में रिहायशी संपत्तियां और कार्यालयों को जब्त किया है। कुल 523.72 करोड़ रुपए की 21 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं।

फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद से ही मामले में प्रवर्तन निदेशालय के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो भी लगातार छापेमारी कर रहा है। पिछले दिनों में अरबों रुपए के हीरे-जवाहरात, नीरव मोदी की कई लग्जरी कारें और आयातित घड़ियों का विशाल संग्रह जब्त किया गया है तथा कई बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं।

नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर फर्जीवाड़ा कर पीएनबी के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग हासिल करने और उनके आधार पर विदेशों में दूसरे भारतीय बैंकों से ऋण लेने का आरोप है। नीरव मोदी के वकील और मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स ने किसी तरह के फर्जीवाड़े में उनके शामिल होने से इनकार किया है। दोनों आरोपी विदेश भागे हुए हैं, जबकि इस सिलसिले में उनकी कंपनियों तथा पीएनबी के कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख