kundali milan
✕

नीरव मोदी की कंपनियों में वेतन के पड़े लाले, 700 की गई नौकरी

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (00:55 IST)
सूरत। हीरा कारोबारी नीरव मोदी की यहां विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में स्थित कंपनियों के कर्मचारियों ने अपने वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,400 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के सिलसिले में ईडी और सीबीआई ने कंपनियों के बैंक खातों को सील कर दिया है, जिसके चलते वे कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर पा रहीं हैं।


एक कर्मचारी दीपक इंगले ने बताया, सेज में नीरव मोदी की दो कंपनियों के करीब 700 कर्मचारियों की नौकरी चली गई। प्रबंधन ने इकाइयां बंद कर दीं और हमें दूसरी जगह नौकरी तलाशने को कहा। हमें हमारे वेतन के भुगतान के बारे में कोई आश्वासन नहीं दिया गया।

पीएनबी, गीतांजलि को कारण बताओ नोटिस : चार्टर्ड एकाउंटेंटों की शीर्ष इकाई आईसीएआई ने आज कहा कि उसने 11,400 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े के मामले में पंजाब नेशनल बैंक और गीतांजलि जेम्स के ऑडिटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसने यह भी कहा कि इन लोगों के अतिरिक्त संस्थान ने बैंक के उप महाप्रबंधक को तलब किया है और फर्जीवाड़े का ब्यौरा मांगा है।

आईसीएआई ने भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र लिखकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के उन कॉर्पोरेट कर्जदारों की सूची उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है, जिन पर दो हजार करोड़ रुपए या इससे अधिक का बकाया ॠण है।

सीबीआई की पीएनबी के उप महाप्रबंधकों से पूछताछ : सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को फर्जी तरीके से एलओयू जारी करने से संबंधित अपनी जांच के तहत आज पंजाब नेशनल बैंक के तीन उप महाप्रबंधकों से पूछताछ की। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान बरामद सामग्री, दस्तावेजों और एक-दूसरे के बयानों को लेकर 12 गिरफ्तार आरोपियों से भी सवाल-जवाब किए। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख