ramcharitmanas

बड़ी खबर, नीरव मोदी की 5 देशों में 637 करोड़ की संपत्ति जब्त

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (12:09 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली। 13400 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल घोटाले में ईडी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ईडी ने जानकारी दी है कि नीरव मोदी ने घोटाले की रकम का इस्तेमाल लंदन और अमेरिका में किया था। घोटाले की रकम से यहां प्रॉपर्टी खरीदी गई थी। खास बात यह है कि नीरव मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी करोड़ों के जेवरात हॉन्ग-कॉन्ग भेजे गए थे।
 
 
नीरव मोदी के खिलाफ भारत सहित 5 देशों में बड़ी काईवाई को अंजाम दिया गया है। नीरव मोदी और उसके परिवार की 637 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) एजेंसी ने कहा है कि प्रॉपर्टी, जूलरी, फ्लैट्स और बैंक बैलेंस को भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देशों में जब्त किया गया है। ऐसे बहुत कम मामले हैं, जिनमें भारतीय एजेंसियों ने विदेशों में आपराधिक मामलों में संपत्तियों को जब्त किया है।
 
 
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के तहत ED ने न्यूयॉर्क (अमेरिका) में नीरव मोदी की 216 करोड़ रुपए मूल्य की 2 अचल संपत्ति जब्त की है। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आदित्य नानावटी के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
 
 
अरबपति जूलर नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने PNB में करीब 13400 करोड़ रुपए के घोटाले को अंजाम दिया है। घोटाले का पर्दाफाश होने से पहले दोनों इस साल जनवरी में देश छोड़कर फरार हो गया था। (एजेंसी)
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख