suvichar
✕

NIOS ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा, ऑब्जेक्टिव प्रश्नों से होगा मूल्यांकन

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (20:18 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) जून में निर्धारित उच्च माध्यमिक स्तरीय पाठ्यक्रमों की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षा रद्द कर दी हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनआईओएस ने 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है। विद्यार्थियों का मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ मानदंड के आधार पर किया जाएगा और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इससे 1.75 लाख छात्रों को लाभ होगा।
 
एनआईओएस के निदेशक (मूल्यांकन) एसके प्रसाद द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि जून 2021 में निर्धारित उच्च माध्यमिक स्तरीय पाठ्यक्रमों की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षा रद्द की जाती है।
 
इसमें कहा गया है कि एनआईओएस समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन के लिए एक सुपरिभाषित मानदंड तैयार करेगा। अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई भी छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तब उसे अनुकूल स्थिति आने पर सार्वजनिक परीक्षा या मांग पर परीक्षा में उपस्थित होने का विकल्प दिया जाएगा। ऐसी परिस्थिति में संबंधित शिक्षार्थी का सार्वजनिक परीक्षा या मांग पर परीक्षा में परिणाम अंतिम माना जाएगा। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख