dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र : NIA ने की ISIS मॉड्यूल मामले में छठी गिरफ्तारी

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2023 (00:02 IST)
Sixth arrest in ISIS module case : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने शनिवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और सीरिया (ISIS) के मॉड्यूल का कथित तौर पर हिस्सा रहे एक व्यक्ति को ठाणे जिले के भिवंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी इस मामले में गिरफ्तार होने वाला छठा व्यक्ति है। वह 2 अन्य आतंकवादियों के लिए ठिकाने की व्यवस्था करने का भी आरोपी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आकिफ अतीक नाचन इस मामले में गिरफ्तार होने वाला छठा व्यक्ति है। एनआईए ने कहा कि वह आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर विस्फोटक पदार्थ ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) के ‘निर्माण और परीक्षण’ में शामिल था। एजेंसी ने बताया कि वह दो अन्य आतंकवादियों के लिए ठिकाने की व्यवस्था करने का भी आरोपी है।
 
एजेंसी ने बताया कि जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी और अब्दुल कादिर पठान एवं कुछ अन्य संदिग्धों को हाल ही में महाराष्ट्र आतंकवादरोधी दस्ते की पुणे इकाई ने गिरफ्तार किया था। आकिफ इन सभी के साथ मिलकर आईएसआईएस की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता था।
 
इमरान खान और यूनुस साकी ‘सुफा आतंकवादी गिरोह’ के सदस्य हैं, जो फरार था और जिन्हें एनआईए ने अप्रैल, 2022 में राजस्थान में एक कार से विस्फोटक बरामद होने के सिलसिले में ‘मोस्ट वांटेड’ घोषित किया था। एनआईए ने बताया कि भिवंडी तहसील में कई छापेमारी के बाद आकिफ को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई हैं।
 
एनआईए ने कहा कि आकिफ ने 2022 में पुणे के कोंढवा में बम बनाने की कार्यशालाएं आयोजित की थीं और वहां एक घर में इमरान और यूनुस के ठहरने की भी व्यवस्था की थी। महाराष्ट्र में कथित आईएसआईएस मॉड्यूल के संबंध में एनआईए ने इस साल जून में मामला दर्ज किया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख