सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New executive committee of Madhya Pradesh Congress
Last Updated : रविवार, 27 अक्टूबर 2024 (00:01 IST)

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

Jitu Patwari
MP Congress Committee : कांग्रेस ने अपनी मध्य प्रदेश इकाई के लिए नवनियुक्ति पदाधिकारियों की लंबी सूची जारी की जिसमें 17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता इस समिति में शामिल हैं।
पार्टी ने 17 उपाध्यक्षों और 71 महासचिवों की सूची के अलावा 16 सदस्यों वाली कार्यकारी समिति की घोषणा भी की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता इस समिति में शामिल हैं। राज्य पीसीसी में 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं जिन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद नियुक्त किया गया था। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा झूमा सोलंकी, लखन घंघोरिया, लखन सिंह यादव, महेंद्र जोशी, महेश परमार, फूल सिंह बरैया, राजीव सिंह, सचिन यादव, रवि जोशी, सिद्धार्थ कुशवाहा, सुरेंद्र हनी बघेल, आरिफ मसूद, हमीद काजी और हिना कावरे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
जीतू पटवारी ने दी बधाई : जीतू पटवारी ने कार्यकारिणी की घोषणा पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया और कहा, मुझे पूरा यकीन है कि आपके नेतृत्व और समर्पण से पार्टी को नई दिशा और ऊंचाइयां मिलेंगी। हम सब मिलकर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार