• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New Delhi Narendra Modi Ramlila Maidan
Written By
Last Updated : रविवार, 22 दिसंबर 2019 (15:04 IST)

रामलीला मैदान पर PM मोदी ने CAA पर दिया बड़ा बयान, जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें

रामलीला मैदान पर PM मोदी ने CAA पर दिया बड़ा बयान, जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें - New Delhi Narendra Modi Ramlila Maidan
नई दिल्ली। रामलीला मैदान पर रविवार को भाजपा की धन्यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया। पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख 10 बातें-
 
1. ये एक्ट उन लोगों पर लागू होगा जो बरसों से भारत में ही रह रहे हैं। किसी नए शरणार्थी को इस कानून का फायदा नहीं मिलेगा।
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए ये कानून है।
 
2. पाकिस्तान से जो शरणार्थी आए हैं उसमें से अधिकतर दलित परिवार से हैं। वहां आज भी दलितों के साथ दुर्व्यवहार होता है। वहां बेटियों के साथ अत्याचार होता है, जबरन शादी करके उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है।
 
3. रिफ्यूजी का जीवन क्या होता है, बिना कसूर के अपने घरों से निकाल देने का दर्द क्या होता है, ये दिल्ली से बेहतर कौन समझ सकता है। यहां का कोई कोना ऐसा नहीं है, जहां बंटवारे के बाद किसी ऱिफ्यूजी का और बंटवारे से अल्पसंख्यक बने भारतीय का आंसू ना गिरा हो।
 
4. आज जब इन दलितों के जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर करने का काम मोदी सरकार कर रही है तो आपके पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं।
 
5. महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख साथियों को जब लगे कि उन्हें भारत आना चाहिए तो उनका स्वागत है। ये रियायत तब की भारत की सरकार के वादे के मुताबिक है। 
 
6. डिटेंशन सेंटर की बात पूरी तरह से सफेद झूठ। देश में अर्बन नक्सल विचारधारा के कुछ लोग इस तरह का सफेद झूठ फैला रहे हैं। मेरी नौजवानों से अपील है कि आप पढ़े लिखे हैं। पहले नागरिकता कानून को पढ़ लीजिए।
 
7. एनआरसी तो अभी लाया ही नहीं गया है, लेकिन कुछ लोग और दल तो इसके आए बिना ही हौव्वा बना रहे हैं, देश को गुमराह किया जा रहा है।
 
8. 'नागरिकता संशोधन कानून मुस्लिम या हिन्दू किसी के भी खिलाफ नहीं है। देश के 130 करोड़ लोगों का इस कानून से कोई वास्ता नहीं है। ये कानून देश की जनता के लिए लाया ही नहीं गया है। ये कानून भारत के तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मद्देनजर बनाया गया है।
 
9. नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन और आगजनी को लेकर पीएम मोदी ने कहा- 'आपको मोदी से दिक्कत है। मोदी से नफरत है। मोदी का पुतला जलाना है तो बेशक जलाओ, लेकिन देश की संपत्ति तो मत जलाओ। पुलिस वालों को अपनी ड्यूटी करते समय हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है जिन पुलिसवालों पर ये लोग पत्थर बरसा रहें हैं, उन्हें जख्मी करके आपको क्या मिलेगा?'
 
10. देश की संसद ने नागरिकता संशोधन बिल पास किया। खड़े होकर देश के सांसदों का सम्मान कीजिए। दिल्ली में लोगों को उकसाने की बात की गई। संसद ने आपके भविष्य के लिए नागरिकता संशोधन बिल पास किया। देश के प्रतिनिधियों का दिल से सम्मान करता हूं। राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। ना‍गरिकता कानून पर भ्रमित कर रहे हैं। लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
CAA पर हिंसा करने वालों से बोले PM मोदी, मददगार पुलिसकर्मियों को क्यों मार रहे हो...