shradh paksha
✕

भारत को टमाटर निर्यात करेगा नेपाल, रखी शर्त

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2023 (15:19 IST)
Tomato News : नेपाल दीर्घकालिक आधार पर भारत को बड़ी मात्रा में टमाटर निर्यात करने के लिए तैयार है, लेकिन उसने इसके लिए बाजार तक आसान पहुंच और अन्य जरूरी सुविधाओं की मांग की है। भारत में टमाटर की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए इस तरह के उपायों पर विचार किया जा रहा है।
 
पड़ोसी देश का यह आश्वासन उस समय आया, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में बताया कि भारत ने नेपाल से टमाटर का आयात शुरू कर दिया है।
 
भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने के कारण भारत में टमाटर की खुदरा कीमतें लगभग 242 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और देश पहली बार टमाटर का आयात कर रहा है।
 
नेपाल के कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने बताया कि उनका देश दीर्घकालिक आधार पर भारत को टमाटर जैसी सब्जियां निर्यात करने का इच्छुक है, लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य जरूरी सुविधाएं देनी होंगी।
 
उन्होंने कहा कि नेपाल ने एक सप्ताह पहले ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से भारत को टमाटर का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन अभी यह बड़ी मात्रा में नहीं है। उन्होंने कहा कि टमाटर के बड़े पैमाने पर निर्यात की व्यवस्था अभी की जानी बाकी है।
 
कालीमाटी फल और सब्जी बाजार विकास बोर्ड के उप निदेशक विनय श्रेष्ठ ने कहा कि अगर हमें भारतीय बाजार तक आसान पहुंच दी जाती है, तो नेपाल भारत को भारी मात्रा में टमाटर निर्यात कर सकता है। उन्होंने बताया कि नेपाली टमाटरों के लिए भारत एक अच्छा बाजार है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

अगला लेख