sundarkand

राघव चड्ढा ने X पर बदला बायो, लिखा- निलंबित संसद सदस्य

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2023 (15:08 IST)
Raghav Chadha : AAP नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपना बायो बदलकर ‘निलंबित संसद सदस्य’ कर दिया।
 
इससे एक दिन पहले चड्ढा को नियमों के घोर उल्लंघन, कदाचार, अपमानजनक रवैये और अवमाननापूर्ण आचरण के लिए राज्यसभा से विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित कर दिया गया।
 
सदन के नेता पीयूष गोयल ने राघव चड्ढा द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने तथा सदन की एक समिति के लिए चार सदस्यों का नाम उनकी सहमति लिए बिना प्रस्तावित करने का मुद्दा उठाया।
 
चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ को पारित कराने की प्रक्रिया के दौरान प्रवर समिति के गठन का प्रस्ताव दिया था और इस समिति के लिए चार सांसदों.. सस्मित पात्रा (BJD), एस फान्गनॉन कोन्याक (BJP), एम थंबीदुरई (AIADMK) और नरहरि अमीन (भाजपा) के नाम उनकी अनुमति के बिना शामिल किए थे।
 
उन्होंने कहा कि मेरा निलंबन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज के युवाओं के लिए एक कड़ा संदेश है, यदि आप सवाल पूछने की हिम्मत करेंगे, तो हम आपकी आवाज को कुचल देंगे। मुझे दिल्ली सेवा विधेयक पर संसद में अपने भाषण के जरिए वे कठिन सवाल पूछने के कारण निलंबित किया गया जिनका दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कोई जवाब नहीं दे पाई।
 
उन्होंने कहा कि मेरा अपराध यह है कि मैंने दिल्ली के मुद्दे पर भाजपा के दोहरे मानदंडों का उजागर किया और उन्हें 'आडवाणी-वाद' एवं 'वाजपेयी-वाद' का पालन करने के लिए कहा। तथ्य यह है कि 34 वर्षीय सांसद ने उन्हें आईना दिखाया और उनसे जवाब मांगा, जिससे वे घबरा गए।
 
आप नेता ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह राहुल गांधी को संसद से बाहर करने की योजना बनाई, उससे पता चलता है कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के आम आदमी पार्टी के किसी भी सांसद को निलंबित करने और बाद में निष्कासित करने के लिए इसी तरह की रणनीति बनाने की इच्छा रखते हैं।
 
चड्ढा, संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से निलंबित होने वाले आम आदमी पार्टी के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को 24 जुलाई को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख