shradh paksha
✕

NEET PG Exam Date 2024 : जल्द घोषित होगी नीट पीजी एग्जाम डेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Updated: शनिवार, 29 जून 2024 (21:09 IST)
NEET PG exam date will be announced soon : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) अगले 2 दिन के भीतर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET PG) के लिए नई तारीख की घोषणा करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर बढ़ते विवाद के बीच एहतियाती कदम उठाते हुए पिछले सप्ताह रद्द की गई परीक्षाओं में नीट-पीजी की परीक्षा भी शामिल है।
ALSO READ: NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार
नीट-पीजी की तिथि की घोषणा एक या दो दिन में : प्रधान ने हरियाणा के पंचकूला में कहा कि नीट-पीजी के लिए तिथि की घोषणा एनबीई द्वारा एक या दो दिन में की जाएगी। प्रधान की यह टिप्पणी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा उन तीन परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथियों की घोषणा के एक दिन बाद आई है, जिन्हें रद्द कर दिया गया था।
ALSO READ: गोधरा में NEET की परीक्षा देने आए छात्रों की थी पहले से सेटिंग
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा अब नए सिरे से 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है, जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
 
डार्कनेट पर लीक हुआ था प्रश्न पत्र : प्रधान ने कहा था कि प्रश्न पत्र डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हुआ था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीएसआईआर यूजीसी-नेट को एहतियात के तौर पर स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होंगी।
ALSO READ: क्या राहुल गांधी का माइक बंद हुआ? कहा- PM नहीं चाहते NEET पर चर्चा
आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज के साथ ही चुनिंदा केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए ‘नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट’ (एनसीईटी) अब 10 जुलाई को होगा। ये परीक्षा इससे पहले 12 जून को होनी थी, लेकिन इसे निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार : CM योगी

UP में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटों पर नजर

48 घंटे में बदला दिल और दल, भाजपा के बागी डॉ. त्रिपाठी अब सपा के सिपाही, MLC चुनाव में बने प्रत्याशी

मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा, जानें गृहमंत्री अमित शाह ने CM मोहन यादव के लिए ऐसाा क्यों कहा?

अगला लेख