Hanuman Chalisa

NCST आयोग ने किया संदेशखाली का दौरा, मिलीं 23 शिकायतें

शाहजहां शेख पर जबर्दस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (16:53 IST)
NCST Commission visited Sandeshkhali: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की टीम गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखाली (Sandeshkhali) पहुंची। टीम को इस दौरान स्थानीय लोगों से जबरन जमीन पर कब्जा करने और उत्पीड़न की कुल 23 शिकायतें मिली हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोलकाता में यह जानकारी दी। टीएमसी (TMC) नेता शाहजहां (Shahjahan) शेख पर जबर्दस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप है।
 
अधिकारी के मुताबिक एनसीएसटी के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत नायक ने बताया कि उन्हें एक नेता के खिलाफ शिकायत मिली है जिसे राष्ट्रपति को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। नायक ने बताया कि उन्होंने (संदेशखाली के निवासियों ने) एक नेता का नाम लिया है। हम उसे अपनी रिपोर्ट में शामिल करेंगे। हमें अब तक 23 से अधिक शिकायतें मिली हैं। हम इसका (प्राप्त तथ्यों का) जमीनी रिपोर्ट से मिलान करेंगे और उसके बाद राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपेंगे।

ALSO READ: Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख गिरफ्तार नहीं हुआ तो नर्क हो जाएगी जिंदगी, दहशत में संदेशखाली की महिलाएं
 
राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी : एनसीएसटी का यह दौरा राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों के दौरे के कुछ दिनों बाद हो रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने क्षेत्र में जारी हिंसा तथा मानवाधिकार उल्लंघन के संबंध में बुधवार को राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया था।
 
मानवाधिकार उल्लंघन की जांच होगी : आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एनएचआरसी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली में 'मानवाधिकार उल्लंघन' की घटनाओं की 'घटनास्थल पर जांच कर तथ्यों को सत्यापित करने के लिए अपना दल भेजने' का निर्णय लिया है।

ALSO READ: कैसे ईंट भट्‌टा मजदूर से संदेशखाली का खलनायक बन गया शाहजहां शेख, ये है पूरी कुंडली
 
जबर्दस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप : संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबर्दस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम 5 जनवरी को राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी करने टीएमसी नेता शाहजहां के आवास पर गई थी, जिसपर भीड़ ने हमला कर दिया था। उसके बाद से शाहजहां फरार है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

त्योहारों में महंगे हवाई टिकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से 2 हफ्ते में मांगे नए एयरफेयर नियम

LIVE: उत्तर भारत में फिर कमजोर पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून

रानी की वाव ने बढ़ाया भारत का गौरव, WOW Awards Asia 2026 में 3D प्रोजेक्शन शो को मिला गोल्ड अवार्ड

हार्मुज स्ट्रेट में UAE के 2 तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, 1 भारतीय की मौत; अमेरिका ने नाकेबंदी का किया ऐलान

पर्यावरण संरक्षण में क्यों पिछड़ रहा है भारत

अगला लेख