शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ncr court on order will be passed on 29th jan in summon priya ramani as accused in mj akbar defamation case
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (15:04 IST)

प्रिया रमानी को तलब करने के मामले में 29 जनवरी को होगा फैसला

प्रिया रमानी को तलब करने के मामले में 29 जनवरी को होगा फैसला - ncr court on order will be passed on 29th jan in summon priya ramani as accused in mj akbar defamation case
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को समन किए जाने पर फैसला 29 जनवरी के लिए सुरक्षित रखा है।
 
पत्रकार रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद अकबर ने सुश्री रमानी पर मानहानि का मामला दर्ज किया था।
 
अकबर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट समर विशाल ने इस मामले में अकबर के अधिवक्ता गीता लूथरा की जिरह के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया।
 
प्रिया रमानी ने अकबर पर 20 साल पहले उनके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि अकबर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
 
11 जनवरी को इस मामले में तीन और गवाहों ने अपने बयान अदालत में दर्ज कराए थे। अकबर समेत कुल सात लोगों ने इस मामले में बयान दर्ज कराए हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
रिपब्लिक डे के मौके पर मंच पर स्पीच देने से पहले, इन बातों का जरूर ध्यान रखें