ramcharitmanas

नवाब मलिक फिर बोले, समीर वानखेड़े का बर्थ सर्टिफिकेट फर्जी, बढ़ी NCB अधिकारी की मुश्किल

Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (12:25 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में फिर NCB के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बर्थ सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वानखेड़े का बर्थ सर्टिफिकेट फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि मैने जो बर्थ सर्टिफिकेट दिखाया वो असली है।
 
नवाब मलिक ने कहा कि मैनें कोई गलत आरोप नहीं लगाए बल्कि फर्जी जाति सर्टिफिकेट का मुद्दा उठाया है। वानखेड़े ने फर्जी दस्तावेजों से सरकारी नौकरी ली। यह अकोला से बर्थ सर्टिफिकेट हासिल किया गया। इसमें दाऊद ज्ञानेश्वर वानखेड़े नाम लिखा गया है। 
 
उन्होंने कहा कि एक अनाम एनसीबी अधिकारी से मुझे प्राप्त पत्र की सामग्री यहां दी गई है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं यह पत्र डीजी नारकोटिक्स को अग्रेषित कर रहा हूं, जिसमें उनसे अनुरोध किया गया है कि इस पत्र को समीर वानखेड़े पर की जा रही जांच में शामिल किया जाए।
 
 
ड्रग्स मामले से जुड़े गवाह प्रभाकर सेल के रिश्वत के आरोपों के बाद वानखेड़े की मुश्किल बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि सेल के आरोपों के बाद एनसीबी ने वानखेड़े के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। और संभवत: वह इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं।
 
इस बीच समीर वानखेड़े दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि समीर ने यह भी कहा है कि वे जल्द ही क्रूज ड्रग्स मामले में नया अपडेट लेकर सामने आएंगे।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख