dharma sangrah
✕

खालिस्तानी आतंकी के साथ दिखे नवजो‍त सिंह सिद्धू, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर...

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (09:26 IST)
कांग्रेस नेता और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया में जारी एक फोटो से उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली के विधायक और अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक फोटो ट्वीट करते हुए सिद्धू की खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो शेयर की है।

पाक सेना प्रमुख के साथ दिखा आतंकी : भारत के बाद पाकिस्तान में भी बुधवार को सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल करतारपुर साहिब तक जाने वाले कॉरिडोर की नींव रखी गई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कॉरिडोर का शिलान्यास किया था। इस अवसर पर आतंकी हाफिज सईद का करीबी और खालिस्तान समर्थक उग्रवादी गोपाल चावला भी मौजूद था। समारोह में वह पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ हाथ मिलाता भी दिखाई दे रहा था।
<

.@capt_amarinder declined to visit Pak bcos Pak supports anti-India & anti-Punjab activities; but his own Minister @sherryontopp goes agnst his wish & gets clickd with Gopal S Chawla; close aide of Hafiz Saeed & anti-India persn

Wud Captain Sahab sack his irresponsible Minister? pic.twitter.com/EUSb7PK8EJ

— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) November 29, 2018 >
हाफिज सईद का करीबी : गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है और उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। कुछ महीनों पहले पाकिस्तान में हाफिज सईद से चावला की मुलाकात की फोटो भी जांच एजेंसियों के हाथ लगी थी, जो खालिस्तान समर्थकों के पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से रिश्ते होने की आशंका की पुष्टि करती है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गोपाल सिंह चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तोइबा चीफ हाफिज सईद के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख