dharma sangrah
✕

मैंने जो कुछ भी कहा, उसका अफसोस नहीं : नसीरुद्दीन शाह

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (21:57 IST)
नई दिल्ली। जाने-माने फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उन्होंने धर्म और भारतीय समाज को लेकर जो कुछ भी कहा है, उसको लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है। एक समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में शाह ने गुरुवार को कहा कि मैंने जो कुछ कहा है उसका मुझे अफसोस नहीं है। मैं अपनी बातों से मुकरने वालों में नहीं हूं। मैंने जो कुछ कहा था, उसकी रिपोटिंग सही की गई है लेकिन कुछ ऐसी बातें भी कही गईं, जो मैंने कही ही नहीं।
 
 
शाह हाल के एक साक्षात्कार के बाद विवादों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि था कि उन्हें अपने बच्चों की चिंता है। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा नहीं दी है। अगर कभी कोई भीड़ उन्हें घेर लेती है और उनसे पूछती है कि वे हिन्दू हैं अथवा मुसलमान? तब उनके पास कोई जवाब नहीं होगा।
 
इस बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान शाह के बहाने भारत के आंतरिक मामले में कूद पड़े और कहा कि मोदी सरकार को वे दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है? खान के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया था कि 'टेरररिस्तान भारत को सिखाएगा कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाए।' पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर भी खान को आईना दिखाया गया।
 
शाह ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर कहा कि खान ने अपने देश के हित में यह बयान दिया है। यह पूछने पर कि क्या वे खान से अपना बयान वापस लेने को कहेंगे? उन्होंने कहा कि हां, बिलकुल, यह उनके काम की बात नहीं है। उन्हें अपने घर को देखना चाहिए।
 
शाह के बयान के बाद उन पर कई तरह के आरोप लगे और कई लोगों ने उन्हें 'देशद्रोही' तक कह दिया गया और देश छोड़कर पाकिस्तान जाने की बातें भी कही। उन्हें महत्वपूर्ण अजमेर साहित्योत्सव में बोलने नहीं दिया गया। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और मनोज कुमार ने भी शाह के बयान की कड़ी आलोचना की थी। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने दावा किया था कि उसने शाह के लिए पाकिस्तान का टिकट बुक कर दिया है। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख