suvichar

नर्मदा का अधिक पानी चाहता है गुजरात, केंद्र से की यह मांग

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (08:08 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में मंडराते जल संकट और राज्य में नर्मदा नदी के सूखने के बीच राज्य सरकार ने नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) को मध्य प्रदेश से अधिक पानी छोड़ने को लेकर राजी करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है। 
 
विपक्षी कांग्रेस ने जहां दावा किया कि मध्य प्रदेश ने गुजरात को अधिक पानी मुहैया कराने से पहले ही इनकार कर दिया है , वहीं राज्य सरकार ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है। नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध को मध्य प्रदेश स्थित जलाशयों से पानी मिलता है।
 
नर्मदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम एस डागुर ने कुछ महीने पहले पर्यावरण मंत्रालय के सचिव को एक पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि नर्मदा नदी के नीचे के प्रवाह में जैव विविधता के संरक्षण के लिए आवंटित 600 क्युसेक का कोटा पर्याप्त नहीं होगा। 
 
डागुर ने पत्र में मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह एनसीए को वर्तमान जल वर्ष में कम से कम 1500 क्युसेक पानी छोड़ने का निर्देश दे। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

अगला लेख