dharma sangrah

मोदी के उपवास को कांग्रेस ने बताया ढोंग, कहा...

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (07:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि संसद के बजट सत्र में काम बाधित किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को एक दिन का उपवास करने की घोषणा ढोंग है। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को युवाओं, दलितों और समाज के अन्य वर्गों से माफी मांगनी चाहिए जिन्हें उनकी सरकार द्वारा कथित रूप से नीचा दिखाया गया।
 
कांग्रेस के संचार प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार को लोकसभा में पूर्ण बहुमत के बावजूद संसद का कामकाज नहीं होने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा उपवास एक ढोंग है। भाजपा को राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए और 250 से अधिक घंटों तक संसद को बाधित करने के लिए उपवास करना चाहिए। लोकसभा में जहां भाजपा का बहुमत है वहां इसके समय का केवल एक प्रतिशत समय कामकाज हुआ और राज्यसभा में केवल छह प्रतिशत काम हुआ।
 
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने संसद का 'निरादर' और 'स्तर नीचा' किया है। (भाषा) 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख