sundarkand
✕

सरदार पटेल ने मान-मनौव्वल भी की और बल-प्रयोग भी : मोदी

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (15:57 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आधुनिक अखंड भारत की नींव रखी और इसके लिए उन्होंने जरूरत के अनुसार मान- मनौव्वल तथा बल-प्रयोग किया एवं जटिल समस्याओं का व्यावहारिक हल निकाला।
 
प्रधानमंत्री ने अपने नियमित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि देश की इस महान संतान की असाधारण यात्रा से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशेषता यह थी कि वे न सिर्फ परिवर्तनकारी विचार देते थे, बल्कि उनको अंजाम देने के लिए जटिल-से-जटिल समस्या का व्यावहारिक हल ढूंढने में भी सक्षम थे। विचारों को साकार करने में उनको महारत हासिल थी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने की बागडोर संभाली। उनकी निर्णय क्षमता ने उन्हें सारी बाधाएं पार करने की सामर्थ्य दी। जहां मान-मनौव्वल की आवश्यकता थी, वहां उन्होंने मान-मनौव्वल किया; जहां बल-प्रयोग की आवश्यकता पड़ी, वहां बल-प्रयोग किया।
 
मोदी के मुताबिक सरदार पटेल ने कहा था कि 'जाति और पंथ का कोई भेद हमें रोक न सके, सभी भारत के बेटे और बेटियां हैं, हम सभी को अपने देश से प्यार करना चाहिए और पारस्परिक प्रेम तथा सद्भावना पर अपनी नियति का निर्माण करना चाहिए।'
 
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का यह कथन आज भी हमारे नए भारत के दृष्टिकोण के लिए प्रेरक है, प्रासंगिक है और यही कारण है कि उनका जन्मदिन 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देशभर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं, सभी आयु-वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। मोदी ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी यह दुनिया छोड़कर चली गई थीं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख