sundarkand
✕

मोदी ने हॉकी, बैडमिंटन में जीत के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (15:53 IST)
नई दिल्ली। एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम और डेनमार्क ओपन में किदाम्बी श्रीकांत की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में फीफा आयोजन के बाद फुटबॉल के भविष्य को उज्ज्वल बताया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि खेल के क्षेत्र में पिछले दिनों अच्छी खबरें आई हैं। अलग-अलग खेल में हमारे खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। हॉकी में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एशिया कप हॉकी का खिताब जीता है। हमारे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसी के बल पर भारत 10 साल बाद एशिया कप चैंपियन बना है। इससे पहले भारत 2003 और 2007 में एशिया कप चैंपियन बना था।
 
मोदी ने कहा कि पूरी टीम और स्पोर्ट स्टाफ को मेरी तरफ से, देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। डेनमार्क ओपन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क ओपन का खिताब जीतकर हर भारतीय को गौरव से भर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद यह उनका तीसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब है। मैं, हमारे युवा साथी को उनकी इस उपलब्धि के लिए और भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
 
प्रधानमंत्री ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप और उसमें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन तथा एक मैच का अपना अनुभव साझा करते कहा कि इसी महीने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ। विश्वभर की टीमें भारत आईं और सभी ने फुटबॉल के मैदान पर अपना कौशल दिखाया।
 
उन्होंने कहा कि मुझे भी एक मैच में जाने का मौका मिला। खिलाड़ियों, दर्शकों सभी में भारी उत्साह था। भले ही भारत खिताब नहीं जीत पाया लेकिन भारत के युवा खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया। भारत समेत पूरे विश्व ने खेल के इस महोत्सव का लुफ्फ उठाया। यह पूरा टूर्नामेंट फुटबॉलप्रेमियों के लिए रोचक और मनोरंजक रहा। देश में फुटबॉल का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, इसके संकेत नजर आने लगे हैं। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

Jio IPO Day 1: पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, ₹69,745 करोड़ की बोली; QIB कैटेगरी में 9.42 गुना मांग

अगला लेख