suvichar
✕

नरेन्द्र मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे के ठहाके से गूंजी लोकसभा

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (15:26 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद की संयुक्त बैठक के अभिभाषण की प्रति लोकसभा में पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे की पंक्ति में बैठे सभी नेताओं से उनकी सीट पर जाकर मुलाकात की। मोदी और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जाने ऐसी कौनसी बात हुई कि लोकसभा ठहाकों से गूंज उठी। इन ठहाकों पर सबको आश्चर्य हो रहा था।
 
दोपहर में सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनकी सीट पर गए और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उनके पीछे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चल रहीं थीं लेकिन ज्यादा सदस्यों को मोदी की तरफ बढ़ते देख वह बाहर की तरफ निकल गईं। 
 
प्रधानमंत्री ने पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रेमसिंह चंदूमाजरा और फिर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान का हाथ पकड़कर वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा से कुछ देर तक बातचीत की। इस बीच शिवसेना के कई सदस्य भी मोदी से मिलने उनके पास आ गए।
 
कुछ देर बातचीत करने के बाद मोदी ने बीजू जनता दल के भर्तृहरि मेहताब, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप वंद्योपाध्याय और समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव तथा अन्य कई नेताओं से बातचीत की और फिर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, अन्नाद्रमुक के पी वेणुगोपाल और सपा के मुलायमसिंह यादव से हाथ मिलाने के बाद सीधे कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पास पहुंचे।
 
खड़गे और मोदी के बीच थोड़ी देर तक किसी मुद्दे पर बातचीत हुई और उसके बाद दोनों के ठहाके गूंजे। दोनों के बीच हुई बातचीत तो सुनाई नहीं दी लेकिन उनके ठहाकों ने वहां मौजूद सभी सदस्यों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

भारत क्या है और कैसे आगे जाएगा? शताब्दी वर्ष में RSS का चिंतन

जेल से रिहा होते ही हिरासत में आजम खान, अब ED ने कसा शिकंजा, समर्थकों ने किया हंगामा

अगला लेख