biodatamaker
✕

नरेंद्र मोदी गौतम अडाणी को बचा रहे हैं, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (14:37 IST)
अमेरिका में बिजनेसमैन गौतम अडाणी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अडाणी जी 2 हजार करोड़ रुपए का स्कैम कर रहे हैं और बाहर घूम रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। गौतम अडाणी ने अमेरिका में क्राइम किया है, लेकिन भारत में उन पर कुछ नहीं हो रहा है। अडाणी की प्रोटेक्टर SEBI की चेयरपर्सन माधबी बुच पर केस होना चाहिए।

न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे हैं।

1. जेपीसी बनाने की मांग: राहुल ने कहा- विपक्ष के नेता के तौर पर मैं यह मुद्दा उठा रहा हूं। अडाणी, बीजेपी को पूरा सपोर्ट करते हैं। हमारी जेपीसी बनाने की मांग है।

2. अडाणी ने देश को हाईजैक किया: अडाणी का कुछ नहीं होता। प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि पीएम मोदी उनके दबाव में हैं। अगर मोदी ने ऐसा किया तो वे (मोदी) भी जाएंगे। अडाणी ने देश को हाईजैक कर लिया है।

3. अडाणी BJP को फंडिंग करते हैं: अमेरिका की FBI ने जांच की है। मैं पहले से कह रहा हूं कि अडाणी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मैंने दो-तीन बार पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जांच होनी चाहिए। जब तक अडाणी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक बात नहीं बनेगी। अडाणी जी बीजेपी को फंडिंग करते हैं।

4. SEBI चेयरपर्सन माधबी बुच ने भ्रष्टाचार किया: आपने कहा कि हम बहुत दिनों से अडाणी का मुद्दा उठा रहे हैं और कुछ हो नहीं रहा। अब मोदी जी की क्रेडिबिलिटी खत्म हो चुकी है। हम धीरे-धीरे देश को पूरा नेटवर्क दिखा देंगे। माधबी बुच ने अपना काम नहीं किया। हिंदुस्तान का हर रिटेल इंवेस्टर जानता है कि SEBI प्रमुख माधबी बुच ने भ्रष्टाचार किया।

5. धीरे-धीरे सब सामने आएगा: अडाणी का अमेरिका में अभी जो मामला सामने आया है, वो सिर्फ बानगी है। बांग्लादेश, श्रीलंका, केन्या के मामले हैं। मोदी जी जहां जाते हैं, अडाणी जी को बिजनेस दिलवाते हैं। धीरे-धीरे ये सब सामने आएगा।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख