biodatamaker
✕

मोदी सरकार की इस उपलब्धि को जानकर रह जाएंगे हैरान, आरटीआई से हुआ खुलासा

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (13:24 IST)
नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आने के बाद अब तक विदेशों से 24 प्राचीन और एंटीक वस्तुएं वापस अपने देश लाने में कामयाब हुई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा यह जानकारी एक आरटीआई के तहत प्राप्त हुई है। यह आरटीआई पीटीआई के एक संवाददाता ने लगाई थी, जिसके जवाब के बाद यह आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस बात का खुलासा नहीं कर सका कि यह वस्तुएं किस तरह से देश से बाहर ले जाई गई थीं।
 
इन मूर्तियों में चोल शासकों के समय की श्रीदेवी की धातु की मूर्ति और मौर्य काल की टेराकोटा की महिला की मूर्ति भी है। इसके अलावा, इन मूर्तियों में बाहुबली और नटराज की भी एक-एक प्रतिमाएं शामिल हैं।
 
आरटीआई से यह बात सामने आई है कि कुल 24 प्राचीन वस्तुओं में से 16 अमेरिका से, 5 ऑस्ट्रेलिया से और एक-एक कनाडा, जर्मनी और सिंगापुर से लाई गई हैं। अमेरिका से वापस लाई गई वस्तुओं में तिमालनाडु के चोल वंश की श्रीदेवी की प्रतिमा और बाहुबली की धातु की प्रतिमा शामिल है। आरटीआई की मानें तो 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से अब तक यानी 2017 तक इन देशों ने अपनी इच्छा से ही ये प्राचीन वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं।
 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार अभी भी प्राचीन काल की 13 ऐसी एंटीक वस्तुएं हैं, जिन्हें स्विटजरलैंड समेत अन्य दूसरे देशों से भारत में लाया जाना बाकी है। सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि मोदी सरकार उन एंटीक वस्तुओं को भारत में वापस लाने पर जोर दे रही है, जिन्हें यहां से चुरा कर विदेशों में ले जाया गया था। (एजेंसी)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख