Daily Horoscope
✕

स्पा और मसाज पार्लर से 65 महिलाएं मुक्त

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (13:01 IST)
हैदराबाद। देह व्यापार के लिए कथित तौर पर तस्करी कर लाई गई थाईलैंड की 34 महिलाओं सहित 65 महिलाओं को साइबराबाद पुलिस ने बड़े अभियान में 12 स्पा और मसाज पार्लर से मुक्त कराया। पुलिस ने संदिग्ध सरगना देसारी सिद्धार्थ और 19 अन्य को महिलाओं की तस्करी और स्पा एवं मसाज सेंटर के नाम पर देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि कई विशेष टीमों ने समन्वित तरीके से छापा मारा और तकरीबन सभी स्पा और मसाज पार्लर विदेशों और पूर्वोत्तर के राज्यों से महिलाओं की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के साथ ही देह व्यापार में लिप्त पाए गए।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि माधापुर, रायदुर्गम और गाछीबोवली थाना अंतर्गत इन जगहों पर अवैध गतिविधयां हो रही है। छापे के दौरान तस्करी कर लाई गई 65 महिलाओं को मुक्त कराया गया जिसमें 34 थाईलैंड, 21 पूर्वोत्तर, 1 पंजाब की और 9 हैदराबाद की हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख