बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi congratulates Sonia gandhi on birthday
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (14:29 IST)

नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई - Narendra Modi congratulates Sonia gandhi on birthday
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोनिया गांधी 70 साल की हो गई हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच एक तल्ख राजनीतिक लड़ाई चल रही है। मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक-दूसरे पर हमले और जवाबी हमले कर रहे हैं। राहुल गांधी शीघ्र ही कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं।
 
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहीं सोनिया गांधी ने अब तक गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
कड़ा कदम, गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल की लीज रद्द