Daily Horoscope
✕

प्रशासक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने की सराहना

Updated: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (15:39 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक पद की जिम्‍मेदारी संभालते हुए गुरुवार को अपने 20 साल पूरे कर लिए। इस दौरान 13 साल तक वह गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस उपलब्धि के लिए मोदी की जमकर सराहना की।

ALSO READ: मैंने प्रधानमंत्री बनने की कभी कल्पना भी नहीं की थी, उत्तराखंड में नरेन्द्र मोदी ने कहा
 
पिछले 3 दशक से प्रधानमंत्री मोदी के सहयोगी रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और वहां से शुरू हुई विकास व सुशासन की यात्रा आज तक अविरल जारी है। इन 20 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता व देश की उन्नति के लिए दिन-रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया। मोदी वर्ष 2001 से 2014 तक लगातार 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।

ALSO READ: पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी, शेयर किया स्तुति का वीडियो

 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद पर रहते हुए सार्वजनिक जीवन में 20 वर्ष पूरे करने के लिए हार्दिक बधाई। ये अखंड 20 वर्ष लोक कल्याण के प्रति समर्पित होने के साथ निष्कलंक भी रहे हैं। उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रही है और आगे भी बढ़ती रहे, ऐसी शुभकामनाएं।

ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री शिवराज के कामकाज की तारीफ

 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान सेवक के रूप में 20 वर्षों की उनकी जनसेवा की यात्रा, जहां निराशा के माहौल से देश को निकालकर 'विश्वगुरु' के पद पर अग्रसर करने की रही है, वहीं उन्होंने एक कर्मयोगी के रूप में देश के जन-जन को 'नया भारत' की दृष्टि को साकार करने का आत्मविश्वास दिया है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प, समर्पण और सेवा के मार्ग को अपने जीवन का मूल मंत्र मानते हुए गरीबों के उत्थान और राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिए। एक ओर उन्होंने भारत को दुनिया में वैश्विक शक्ति बनाया है तो दूसरी ओर भाजपा को भी एक राजनीतिक दल से अलग हटकर 'सेवा ही संगठन' के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख