Daily Horoscope
✕

प्रधानमंत्री मोदी बोले, मधुमक्खी पालन करें किसान...

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (19:22 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि विश्व में व्यापक पैमाने पर मधु से तैयार होने वाले मोम की व्यापक मांग है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है।
            
मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् संस्थान, पूसा में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित नानाजी देशमुख जन्म शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है। किसान मधुमक्खी पालन के माध्यम से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं और उन्हें रोजगार भी मिल सकता है। 
            
उन्होंने कहा कि दुनिया में रासायनिक मोम की जगह मधु से तैयार होने वाले मोम की व्यापक मांग है। किसान मधुमक्खी पालन के दौरान मोम भी प्राप्त करते हैं, जिसकी बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। इस आयोजन में पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख