ganesh chaturthi

नरेन्द्र मोदी की अधीररंजन पर चुटकी, खा रबड़ी कर कसरत...

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (16:59 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संसद में कभी राहुल गांधी पर तो कभी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पर चुटकियां लीं। पीएम ने इस मौके पर लोकसभा में साधु, मौलवी और पहलवान की कहानी भी सुना दी। 
 
दरअसल, अधीर रंजन ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे संसद की कार्रवाई से निकाल दिया। आज मोदी ने गिन-गिनकर बदले लिए। मोदी ने अधीर रंजन को निशाने पर लेते हुए एक साधु और मौलवी की कहानी सुनाई। मोदी ने कहानी की शुरुआत कुछ इस तरह की- एक बार कुछ लोग रेल में सफर कर रहे थे। रेल जैसे ही गति पकड़ती तो पटरी से आवाज आती थी। ट्रेन में बैठे एक महात्मा बोले कि देखो पटरी से कैसी आवाज आ रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह निर्जीव पटरी हमें कह रही है कि प्रभु कर दे बेड़ा बार। तभी दूसरे संत ने कहा कि मुझे तो यह सुनाई दे रहा है कि प्रभु तेरी लीला अपरंपार है। वहां मौजूद मौलवी को कुछ और ही सुनाई दिया। मौलवी ने कहा- मुझे सुनाई दे रहा है- अल्ला तेरी रहमत रहे।
 
तभी वहां मौजूद एक पहलवान से रहा नहीं गया। वे भी बोल पड़े। पहलवान ने कहा कि मुझे तो सुनाई दे रहा है खा रबड़ी कर कसरत....खा रबड़ी कर कसरत।
 
मोदी ने कहा कि कल यानी बुधवार को लोकसभा में स्वामी विवेकानंद के कंधों से बंदूकें फोड़ी गईं। आपने रिकॉर्ड से निकाल दिया है, इसलिए इसका उल्लेख नहीं करूंगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख