• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi Amarnath Yatra
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 16 जुलाई 2017 (17:53 IST)

मोदी ने अमरनाथ यात्रियों की मौत पर दु:ख जताया

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में रविवार को हुई बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।  मोदी ने ट्वीट करके कहा कि मुझे जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मौत पर गहरा दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और  घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 
 
प्रारंभिक खबरों के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत होने की आशंका  है। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। रामबन में दुर्घटना राजमार्ग के समीप रामबन में उस  समय हुई, जब अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। (वार्ता)