suvichar

भारत के 'हिटलर' हैं मोदी, खतरे में है संविधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा हमला

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (11:38 IST)
मुंबई। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। कर्नाटक से सांसद यहां बांद्रा में मुंबई कांग्रेस की ओर से आयोजित 'संविधान बचाव परिषद' में बोल रहे थे।


खड़गे ने कहा कि भाजपा के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है, लेकिन कांग्रेस, आरएसएस, भाजपा और मोदी को उसी तरह से संविधान को नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान का संबंध किसी खास जाति, धर्म या समुदाय से नहीं है, बल्कि समान रूप से हर एक भारतीय से है।

उन्होंने सवाल किया कि संसदीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता के किस अधिकार का भाजपा ने सम्मान किया है? महाराष्ट्र मामलों के कांग्रेस के महासचिव प्रभारी खड़गे ने कहा कि भाजपा बीते चार साल में सही दिशा में चार कदम नहीं चल सकी। उनके पास कांग्रेस पर उंगली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया।

लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को नष्ट कर दिया है और लगातार प्रेस पर अंकुश लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की भाजपा की कोशिश से लड़ने की जरूरत है।

मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कार्यक्रम में कहा कि देश की नींव को बनाने वाले सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की आत्मा है जिसकी आज हत्या की जा रही है। बीते चार साल में भाजपा ने अपनी इच्छा के मुताबिक नए नियम बनाए हैं जो देश के कानून एवं व्यवस्था के अनुसार नहीं है। कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि संविधान की रक्षा करने से ही देश महफूज होगा और लोगों से अनुरोध किया कि वे इसे बचाने के लिए लड़ें। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख