suvichar

वीआईपी सीट पर बीजेपी को झटका, उम्मीदवार की हार्ट अटैक से मौत

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (11:43 IST)
भोपाल। चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में काफी महत्वपूर्ण माने जाने वाली उपनेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सीट राजपुर से बीजेपी उम्मीदवार पूर्व राज्यमंत्री देवीसिंह पटेल का निधन हो गया है।
 
देवी सिंह पटेल को पार्टी ने एक दिन पहले ही अपना उम्मीदवार बनाया था। देवी सिंह पटेल का निधन उनके गृह ग्राम में देर रात हार्ट अटैक से हुआ।
 
देवी सिंह पटेल उमा भारती सरकार में राज्यमंत्री और चार बार को विधायक थे। देवी सिंह पटेल तीन बार अंजड़ से विधायक रहे, वहीं परिसीमन के बाद राजपुर विधानसभा सीट से देवी सिंह पटेल 2008 में चुनाव जीते थे और 2013 में कांग्रेस को बड़े नेता बाला बच्चन से चुनाव हार गए थे।
 
देवी सिंह पटेल को इस बार पार्टी ने फिर उनको राजपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। ऐसे में इस वीआईपी सीट पर पार्टी उम्मीदवार को आकस्मिक निधन से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब देखना होगा कि पार्टी उनके घर से ही किसी को टिकट देकर दांव लगाती है या परिवार से बाहर के किसी को उम्मीदवार बनाती है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख