shradh paksha
✕

राष्ट्रपति भवन में गश खाकर गिरा जवान, मोदी ने कहा- सेहत का ध्यान रखें

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (16:55 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक जवान भारी गर्मी के चलते गश खाकर गिर पड़ा। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसके बारे में पता चला तो वे उससे मिले और सेहत का खयाल रखने की नसीहत दी।
 
 
दअरसल, मोदी सोमवार को सेशल्ज के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के स्वागत के लिए राष्ट्रपति भवन में उपस्थित थे। मेहमान राष्ट्रपति के गार्ड ऑफ ऑनर के लिए तेज गर्मी और धूप में खड़े रहने के कारण एयरफोर्स के एक गार्ड की तबीयत बिगड़ गई। समरोह के दौरान ही वह गश खाकर गिर पड़ा।
 
 
गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिकता पूरी होने के बाद मोदी चलते हुए बेहोश होने वाले जवान के पास पहुंचे और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने जवान से अपने स्वास्थ्य का खयाल रखने के लिए भी कहा। जानकारी के मुताबिक कुछ मिनट गार्ड के पास रुकने के बाद मोदी वहां से चले गए। 
 
 
गौलतलब है कि सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फार ने आज पीएम मोदी से बातचीत की। दोनों नेता रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा करेंगे। 
 
 
अहमदाबाद और गोवा के दौरे के बाद फार कल दिल्ली पहुंचे थे, जिनकी आगवानी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने की थी। फार अपने छह दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे। वह शनिवार को साबरमती आश्रम गए थे, जहां महात्मा गांधी 1917 और 1930 के बीच रहे थे।
 
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख