biodatamaker

ठोस कदमों ने बदला लोगों का जीवन : मोदी

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2017 (15:09 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के 3 साल पूरे होने पर शुक्रवार को कहा कि इन वर्षों में ठोस कदम उठाए गए हैं जिन्होंने लोगों के जीवन को बदल दिया।
 
उन्होंने 2014 और आज के समय के बीच तुलना के लिए विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित आंकड़े रखे। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के प्रदर्शन के बारे में नरेन्द्रमोदी ऐप पर एक सर्वेक्षण में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि पिछले 3 सालों में ठोस कदम उठाए गए हैं जिनसे लोगों के जीवन में बदलाव आया है। ट्वीट के साथ उन्होंने कृषि, मोबाइल बैंकिंग, टेली डेंसिटी, महिला सशक्तीकरण, ‘मेक इन इंडिया’, पर्यटन, विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा तथा एलईडी बल्बों के वितरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित ग्राफिक्स भी पोस्ट किए।
 
'मेक इन इंडिया’ का उल्लेख करते हुए ग्राफिक में कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में निवेश में व्यापक बढ़ोतरी हुई है। ग्राफिक के अनुसार इस क्षेत्र में निवेश 2013-14 के 11,198 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,43,000 करोड़ रुपए हो गया है।
 
‘विकासशील देश के लिए डिजिटल इंडिया’ शीर्षक के तहत ग्राफिक में कहा गया है कि ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड नेटवर्क वर्ष 2013-14 के 358 किलोमीटर से बढ़कर 2,05,404 किलोमीटर हो गया है।
 
पर्यटन क्षेत्र के बारे में ग्राफिक में कहा गया है कि भारत ने तीव्र उन्नति देखी है। 
ग्राफिक के अनुसार डब्ल्यूईएफ की यात्रा एवं पर्यटन रैंकिंग में भारत 2014 के 65वें पायदान से बढ़कर 40वें पायदान पर आ गया है। मार्च 2014 के 2,661 मेगावॉट के मुकाबले सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता अब 1,22,777 मेगावॉट है।
 
सर्वेक्षण में जनता को शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए मोदी ने 2 सवाल रखे- सरकार के बारे में आप क्या महसूस करते हैं? हमने कहां अच्छा किया है और कहां बेहतर कर सकते हैं? (भाषा)
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

अगला लेख