dharma sangrah
✕

दाभोलकर मामला : सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ लगाए आतंकी कृत्य के आरोप

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (15:55 IST)
पुणे (महाराष्ट्र)। तर्कवादी नरेन्द्र दाभोलकर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आतंकवाद के कृत्य से जुड़ी यूएपीए की धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।


सीबीआई ने सोमवार को महाराष्ट्र में न्यायिक मजिस्ट्रेट एसएमए सैयद को इस संबंध में जानकारी दी। सरकारी अभियोजक विजय कुमार ढकाने ने कहा केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अदालत को बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम की धाराओं के तहत आतंकवादी कृत्य के आरोप लगाए गए हैं।

सीबीआई ने दाभोलकर हत्या मामले में हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य एवं ईएनटी सर्जन वीरेंद्र सिंह तावड़े, सचिन आंदुरे और शरद कालास्कर सहित छह लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने वर्ष 2016 में तावड़े के खिलाफ अन्य आरोपों सहित धारा 120-बी और 302 के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

ढकाने ने कहा कि अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल करने का 90 दिन का समय 18 नवम्बर को खत्म हो रहा है। इन्हें कुछ महीने पहले ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा अब जब यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं तो सीबीआई को मामले में आरोप पत्र दायर करने के लिए 90 दिनों का और वक्त मिल जाएगा।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

LIVE: CJP Protest दिल्ली में पीटीआई दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

अगला लेख