sundarkand
✕

नागपुर में बारिश से हाहाकार, 4 की मौत, 400 से ज्यादा को बचाया

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2023 (08:33 IST)
Nagpur Rain : महाराष्‍ट्र के नागपुर मात्र 4 घंटे में 4 इंच बारिश से शहर के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से सड़कें तालाब बनी गई और घरों में पानी घुस गया। वर्षा जन्य हादसों में महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। सेना, NDRF, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक विद्यालय के 70 छात्रों सहित 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
 
मौसम विभाग ने रविवार को भी नागपुर में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।
 
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, बाढ़ का पानी सुरेंद्रगढ़ निवासी संध्या धोरे (53) और उनकी मां सयाबाई धोरे (72) के घर में घुस गया। इस दौरान, अन्य रिश्तेदार घर से निकलने में सफल रहे, लेकिन पक्षाघात की शिकार संध्या धोरे घर में ही छूट गईं। कमरे में जलस्तर बढ़ने के बाद संध्या धोरे डूब गईं।
 
अधिकारी ने बताया कि गित्तिखादन में अकेले रहने वालीं 70 वर्षीय मीराबाई कप्पूस्वामी के कमरे में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को 2 बजे बाढ़ का पानी घुस गया। उन्होंने बताया कि मीराबाई के शव को सुबह छह बजे रिश्तेदारों ने बाहर निकाला।
 
शनिवार शाम को धंतोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील चौराहे के पास एक 'नाले' से अज्ञात शव बरामद किया गया।
 
अयोध्या नगर के रहने वाले चाय विक्रेता संजय शंकर गाडेगांवकर (52) की शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात तीन बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर के एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। संजय अस्पताल में अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए थे। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख