kundali milan
✕

हिंदू डॉक्‍टर ने लिखा, यहां मुसलमानों के इलाज नहीं किया जाता, इसके बाद क्‍या हुआ?

Updated: शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (17:57 IST)
जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम हमले के साइड इफैक्‍ट्स अब कई जगह नजर आने लगे। मध्‍यप्रदेश के इंदौर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्‍टर ने मरीज को इसलिए इलाज से मना कर दिया क्‍योंकि मरीज मुसलमान है। दरअसल, यह डॉक्‍टर इंदौर की हैं। इनका नाम डॉ नेहा अरोरा है। यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

क्‍या है पूरा मामला : जो जानकारी सामने आ रही है, उसमें पता चला है कि डॉ नेहा वर्मा से महाराष्‍ट्र की एक मुस्‍लिम मरीज ने पूछा था कि क्‍या वे मेरे घुटने का इलाज कर सकती है। इस पर डॉ नेहा ने उनसे मरीज का नाम पूछा तो मरीज ने अपना नाम फराह हुसैन बताया। यह नाम सुनने के बाद डॉ नेहा अरोरा कहा कि अब नए बदलाव के मुताबिक उनके यहां मुस्‍लिम मरीजों का इलाज नहीं किया जाता है। बता दें कि यह सारी बातचीत उन्‍होंने अपने व्‍हाट्सएप पर की है। जिसके बाद उसका स्‍क्रीन शॉट उन्‍होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया था।

बाद में स्‍क्रीन शॉट डिलीट किया : हालांकि बाद में डॉक्‍टर नेहा अपना यह स्‍क्रीन शॉट हटा लिया। उसे सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। लेकिन इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आतंवादियों ने हमला किया है ऐसे में डॉक्‍टरों द्वारा धर्म देखकर इलाज से मना करना कितना सही है। लोग पूछ रहे हैं कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर गोली मारी और आप धर्म पूछकर इलाज कर रही हैं तो आप में और आतंकियों की सोच में क्‍या फर्क है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख