dharma sangrah
✕

एयर इंडिया एक्सप्रेस का मस्कट जा रहा विमान वापस लौटा

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2023 (15:35 IST)
तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम से ओमान के मस्कट जा रहा, एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कम्प्यूटर प्रणाली में तकनीकी खामी आने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद सुरक्षित लौट आया।
 
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार 105 यात्रियों को दोपहर एक बजे के बाद एक अन्य उड़ान से मस्कट भेजा गया।
 
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सुबह साढ़े 8 बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया। विमान के एक पायलट ने तकनीकी खामी देखी थी।
 
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने उड़ान के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटने के बाद सुबह बताया था कि सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
 
उन्होंने बताया था कि एयरलाइन यात्रियों के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई है और सभी यात्रियों का अच्छी तरह खयाल रखा गया है। 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख