sundarkand

बारिश से मुंबई में हाहाकार, शिवसेना ने की बीएमसी की तारीफ

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (12:42 IST)
मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी के भारी बारिश की चपेट में आने के बीच शिवसेना ने बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की सराहना की और कहा कि इसने स्थिति को 'हाथ से बाहर' नहीं जाने दिया।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका में दो दशक से अधिक समय से शिवसेना का शासन है।
 
शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा, 'प्राकृतिक आपदा से निपटने की बीएमसी की तैयारी ने स्थिति को हाथ से बाहर नहीं जाने दिया। नगर निकाय की इसके लिए तारीफ की जानी चाहिए। भारी बारिश के बावजूद, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।'
 
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा, 'मुंबई और महाराष्ट्र को हमेशा गणपति का आशीर्वाद मिला है। हमारा मानना है कि ईश्वर इस समस्या का भी समाधान करेंगे।'
 
शिवसेना ने कहा कि भारी बारिश ने महानगर में 26 जुलाई 2005 को बादल फटने की घटना की याद दिला दी है जब 24 घंटे में करीब 950 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
 
कल पूरे दिन मुंबई में मूसलाधार बारिश होती रही। शहर में 298 मिलीमीटर बारिश हुई जो 1997 के बाद से अगस्त महीने में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।
 
पार्टी ने कहा, 'यहां तक कि भारतीय मौसम विभाग ने भी कहा कि बारिश उम्मीद से ज्यादा हुई है। पूरे दिन सूरज नहीं दिखा तथा समुद्र में उठी ऊंची लहरों की वजह से शहर की परेशानी और बढ़ गई। फिर भी प्राकृतिक आपदा पर मुंबई की भावना जीत गई।'
 
पुलिस के अनुसार मंगलवार को भारी बारिश के चलते महानगर के विक्रोली उपनगर में मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
 
शहर और उपनगरों में दरअसल आज सार्वजनिक अवकाश है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लोगों से कहा है कि वे आपातकालीन स्थिति जारी रहने तक घरों में रहें। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख