dharma sangrah
✕

डॉक्टर या गुंडे, लापरवाही से नवजात की जान गई...(वीडियो)

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (17:54 IST)
राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो डॉक्टर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाएगा।
 
दरअसल, जिस समय डॉक्टर झगड़ रहे थे, उस समय एक गर्भवती महिला ऑपरेशन टेबल पर थी। किसी बात को लेकर इन डॉक्टरों में झगड़ा शुरू हो गया। इन तथाकथित 'धरती के भगवानों' ने उस गर्भवती और उसके गर्भ में मौजूद बच्चे की चिंता छोड़कर गुंडों की तरह लड़ना शुरू कर दिया। 
 
ये थे इन संभ्रांत डॉक्टरों के शब्द : जैसे ही इन डॉक्टरों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हुई, इन्होंने कुछ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया- ज्यादा हेकड़ी मत दिखा, तेरी नस नस को जानता हूं, तमीज में रह, तेरी औकात नहीं, लेने के देने पड़ जाएंगे'। इस तरह के शब्द तो गुंडों के ही हो सकते हैं। इस झगड़े का परिणाम यह रहा कि डॉक्टरों की इस लड़ाई में महिला के गर्भ में पल रहे मासूम की मौत हो गई।    
इस पूरे झगड़े पर उच्च न्यायालय ने नाराजी जाहिर करते हुए दो अधिकारियों को अस्पताल भेजा है और आज ही यानी बुधवार को पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख