Hanuman Chalisa

सिग्नल सिस्टम में खराबी, मुंबई में लोकल सेवाओं पर पड़ा असर

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (11:58 IST)
मुंबई। मध्य रेलवे (Central Railway) द्वारा संचालित मुंबई की हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर स्थित नवी मुंबई रेलवे स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को सुबह के व्यस्त समय में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि जुईनगर रेलवे स्टेशन पर गड़बड़ी हुई, जिससे हार्बर (पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) और ट्रांस-हार्बर (पनवेल से ठाणे) मार्ग पर लगभग एक घंटे की देरी हुई।
 
एक अधिकारी ने कहा कि सिग्नल में खराबी के कारण जुईनगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रैक बदलने वाला पॉइंट सुबह 6 बजे खराब हो गया। समस्या का समाधान होने तक उपनगरीय सेवाएं हार्बर लाइन के सीएसएमटी से वाशी के बीच और ट्रांस-हार्बर मार्ग पर ठाणे से नेरुल के बीच चल रही थीं।
 
सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि हालांकि इस मुद्दे का समाधान हो गया हे और बाद में सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन कई ट्रेनों के रुके होने के कारण दोनों मार्गों पर देरी हुई।
 
यात्रियों ने कहा कि सेवाओं के फिर से शुरू होने के बाद भी स्थानीय लोगों को हार्बर लाइन पर सुबह के व्यस्त समय के दौरान कम से कम 20 मिनट की देरी हुई, हालांकि ट्रांस-हार्बर लाइन पर देरी थोड़ी कम थी। हार्बर लाइन पर प्रतिदिन लगभग 10 लाख यात्री ट्रेनों में यात्रा करते हैं।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

आय से अधिक संपत्ति मामला, राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

बालाघाट के नक्सल मुक्त बिरसा ब्लॉक में पहली बार पहुंचे डॉक्टर, 125 बच्चों की बचाई जान

शहजाद पूनावाला ने फिर दिया इस्तीफा, बोले- भाजपा की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका-कनाडा दौरा आज से, 25 साल बाद गुजरात CM की US यात्रा; जानिए क्या है मकसद

उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल, प्रशासन ने किया खंडन

अगला लेख