dharma sangrah
✕

मुंबई में भारी बारिश से लोग परेशान, लोकल ठप, सड़कों पर भरा पानी

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (12:28 IST)
मुंबई। मुंबई में सोमवार रात से जारी भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अंधेरी में एक ब्रिज गिरने से जहां पश्चिम लाइन पर सभी सेवाएं बाधित हुई वहीं सेंट्रल लाइन पर भी ट्रेनें देरी से चल रही है। 
 
ALSO READ: मुंबई में भारी बारिश, अंधेरी स्टेशन पर रोडओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, लोकल सेवा बंद
मुंबई में जगह-जगह पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल, सड़क और हवाई यातायात पर इसका बुरा असर पड़ा है।
 
पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित होने से शहर थम-सा गया है। सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है और जगह जगह पानी भरने से इसकी रफ्तार बेहद धिमी हो गई है।  
 
फोर्ट में एक मीडिया हाउस में काम करने वाले प्रशांत गर्ग ने कहा, 'जब मैं चर्चगेट जाने वाली ट्रेन लेने के लिए बोरिवली पहुंचा तो मुझे पता चला कि पश्चिम रेलवे की सभी लाइनें रोक दी गई है। बारिश के मौसम में कोई अन्य वाहन ना मिलने के कारण मुझे घर वापस लौटना पड़ा।'

ठाणे में दिवार गिरने से एक की मौत : ठाणे में भारी बारिश के कारण एक हाउसिंग सोसाइटी की चाहरदीवारी गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
कामकाजी लोगों को टिफिन पहुंचाने वाले डब्बावालों ने भी आज काम ना करने में असमर्थता जताई है। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख