sundarkand
✕

मुंबई हादसा: 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (14:31 IST)
मुंबई। मुंबई के पश्चिम मलाड के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बीती रात करीब 11 बजे रिहायशी इमारतें ढह जाने से अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल है। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पतला में भर्ती कराया गया है। वहीं रेस्क्यू टीम ने महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 लोगों को बचा लिया है। बुधवार, 9 जून को रात 11 बजे मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी। मृतकों के परिवारों को 5 लाख के मुआवजे का ऐलान।
 
भारी बारिश के कारण हुआ हादसा : बीएमसी की ओर से जानकारी दो गई है कि मलाड वेस्ट में एक चार मंजिला इमारत के गिरने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। जिसके बाद इमारत के विपरीत दो और इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया और वहां से दो बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया है। बीएमसी के मुताबिक इमारत काफी खराब हालत में थी और भारी बारिश होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
 
हादसे के बाद सामने आया मंत्री का बयान : इस बड़े हादसे के बाद महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण इमारतें गिर गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इमारतों के मलबे को यह देखने के लिए हटाया जा रहा है कि कहीं और लोग इसके नीचे तो नहीं फंसे हैं। असलम शेख ने कहा कि मृतकों के परिवारों को प्रत्येक को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।"
 
आगे भी है तेज बारिश का अनुमान : जानकरी के लिए बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दस्तक देने की घोषणा की थी। साथ ही यह भी कहा था कि 11 से 15 जून के बीच महाराष्ट्र के कई इलाकों के भारी बारिश हो सकती है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख