• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 जून 2021 (08:08 IST)

दिल्ली में 38 दिन में 5.16 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, 5.74 रुपए बढ़े डीजल के दाम

PetrolDiesel
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। गत 4 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपए तथा डीजल 5.74 रुपए महंगा हो चुका है।

 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमतें बुधवार को क्रमश: 95.56 रुपए और 86.47 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहीं। दूसरे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल 101.76 रुपए, चेन्नई में 96.94 रुपए और कोलकाता में 95.52 रुपए प्रति लीटर पर रहा।
 
डीजल मुंबई में 93.85 रुपए कोलकाता में 89.32 रुपए और चेन्नई में 91.15 रुपए प्रति लीटर बिका। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
ये भी पढ़ें
Weather Alert: यूपी में प्री-मानसून बारिश, 2 दिनों में झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून