• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mumbai airport runway to remain shut for six hours today
Written By
Last Modified: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (11:37 IST)

बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, बदला गया फ्लाइट्स का शेड्‍यूल, चलेगा मेंटेनेंस का काम

Mumbai Airport
मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट करीब 6 घंटे बंद रहेगा। इस दौरान फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर सकेंगी। मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
 
रनवे की मरम्‍मत के चलते मंगलवार को कई फ्लाइट्स में बदलाव किए गए हैं। छ: घंटे तक चलने वाले मेंटेनेंस के कारण कुछ फ्लाइटों का शेड्यूल बदला गया हैं।
 
इस दौरान फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ परेशानी हो सकती हैं। हालांकि शाम को 5 बजे के बाद सभी उड़ानें निश्चित समय पर होंगी। इस संबंध में एयरपोर्ट की ओर से पहले से ही जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में जीत के लिए भाजपा ने अपनाया 'मोदी फार्मूला'