Hanuman Chalisa
✕

मुकुल राय को तृणमूल ने बताया गद्दार, कहा कोई परवाह नहीं

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (20:36 IST)
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व ने मुकुल रॉय के हाल ही में भाजपा में शामिल होने को कोई महत्व देने से इंकार कर दिया और कहा कि वे ‘गद्दार’ हैं और लोगों के बीच उनकी कोई लोकप्रियता नहीं है। वरिष्ठ तृणमूल नेता और कोलकाता नगर निगम के महापौर सोवान चटर्जी ने कहा कि पार्टी को रॉय की कोई परवाह नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे पास उस व्यक्ति के बारे में सोचने का वक्त नहीं है जिसका अपना कोई जनाधार नहीं है। हमारे पास ढेर सारा काम है और उसे यथाशीघ्र करने की जरूरत है। अन्य तृणमूल नेता और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य फरहाद हकीम ने रॉय को अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल सरकार को अपदस्थ करने का सपना नहीं देखने की सलाह दी क्योंकि यह उनके लिए दुःस्वप्न साबित होगा।
 
उन्होंने कहा कि वह गद्दार हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात किया। वे तृणमूल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। हमारी पार्टी की कमान ममता के हाथों में है। सपना देखना अच्छा है, उसमें कोई नुकसान नहीं है, लेकिन उनके सपने कहीं दुःस्वप्न में बदल नहीं जाएं। तृणमूल कांग्रेस में लंबे समय तक दूसरे नंबर के नेता रहे रॉय कल भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विकल्प चाहती है और वे अगले चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देगी। (भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख