kalsarpa dosh calculator
✕

डिज्नी के साथ समझौता भारत के मनोरंजन उद्योग में नए युग की शुरूआत : मुकेश अंबानी

Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (18:56 IST)
Mukesh Ambani's statement regarding agreement with Disney : रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के बीच समझौते को मंजूरी देश के मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत है।
 
रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी की मीडिया परिसंपत्तियों के विलय को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से हरी झंडी मिलने के एक दिन बाद उन्होंने यह कहा। रिलायंस परिवार में डिज्नी का स्वागत करते हुए अंबानी ने कहा कि जियो और खुदरा कारोबार की तरह ही विस्तारित मीडिया कारोबार भी रिलायंस परिवेश में एक अमूल्य वृद्धि केंद्र होगा।
 
कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक में अंबानी ने कहा, डिज्नी के साथ हमारी साझेदारी भारत के मनोरंजन उद्योग में एक नए युग की शुरुआत है। हम कंटेंट सृजन को डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ जोड़ रहे हैं। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और वॉल्ट डिज्नी कंपनी की मीडिया परिसंपत्तियों के विलय को मंजूरी दे दी। इससे 70,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनने का रास्ता साफ हो गया है।
ALSO READ: न्यू एनर्जी बिजनेस 5-7 साल में O2C जितनी कमाई करने लगेगा : मुकेश अंबानी
रिलायंस अपनी होल्डिंग कंपनी नेटवर्क 18 के माध्यम से टीवी 18 समाचार चैनलों के साथ-साथ मनोरंजन (‘कलर्स’ ब्रांड के तहत) और खेल चैनलों की भी मालिक है। अंबानी ने कहा, हम हर क्षेत्र में विश्वस्तरीय डिजिटल मनोरंजन उपलब्ध कराएंगे, हम हर उपभोक्ता की पसंद को पूरा करेंगे। हम इस साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं।
 
संयुक्त इकाई में दो प्रमुख ओटीटी (ओवर द टॉप) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा शामिल होंगे। उन्होंने कहा, हम कंटेंट सृजन को डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ जोड़ रहे हैं। हमारी डिजिटल-प्रथम की सोच किफायती कीमतों पर अद्वितीय सामग्री प्रदान करेगी।
ALSO READ: जियो ब्रेन लांच करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : मुकेश अंबानी
छह महीने पहले घोषित इस सौदे को सीसीआई की जांच का सामना करना पड़ा था और दोनों पक्षों द्वारा मूल लेनदेन संरचना में कुछ संशोधनों का प्रस्ताव दिए जाने के बाद इसे मंजूरी दी गई। इस सौदे के तहत मुकेश अंबानी की आरआईएल और उसकी सहयोगी कंपनियों के पास संयुक्त इकाई में 63.16 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जिसमें दो स्ट्रीमिंग सेवाएं और 120 टेलीविजन चैनल होंगे।
ALSO READ: मुकेश अंबानी ने लगातार चौथे साल नहीं लिया वेतन
संयुक्त इकाई में वॉल्ट डिजनी की शेष 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। यह भारत का सबसे बड़ा मीडिया हाउस भी होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने संयुक्त उद्यम में करीब 11,500 करोड़ रुपए का निवेश करने पर भी सहमति जताई है, ताकि सोनी और नेटफ्लिक्स जैसे प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने में उसे ताकत मिल सके। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख