ganesh chaturthi
✕

राज्यसभा सांसद अमरसिंह का सिंगापुर में निधन

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2020 (17:32 IST)
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमरसिंह का सिंगापुर में शनिवार को निधन हो गया है। सिंह 64 वर्ष के थे। 
 
अमरसिंह पिछले छह माह से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक अमरसिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। पिछले डेढ़ महीने से आईसीयू में थे। उनका कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। 
 
अमर समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। उनके परिवार में पत्नी पंकजा कुमारी सिंह एवं उनकी दो बेटियां हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 2 मार्च को उन्होंने एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए उन कयासों पर विराम लगाया था, जिनमें कहा जा रहा था कि वे इस दुनिया में नहीं रहे। वीडियो के साथ एक लाइन में छोटा सा संदेश लिखा था- 'टाइगर जिंदा है'।
 
सिंह ने एक और वीडियो जारी कर बच्चन परिवार से माफी मांगी थी, जिसके साथ उनकी कटुता चल रही थी। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब बच्चन परिवार और अमरसिंह के बीच काफी निकटता थी। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख