Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी के दौरे से पहले रातोंरात चमकाया मोरबी का अस्पताल, कांग्रेस ने बताया त्रासदी का इवेंट

Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (14:23 IST)
मोरबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुल हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए आज मोरबी के सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे। दौरे के मद्देनजर अस्पताल को रातोंरात चमका दिया गया। मामले पर बवाल मच गया। कांग्रेस ने मोरबी के अस्पताल में हो रहे मरम्मत के काम की तस्वीरें ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।
 
पीएम मोदी की यात्रा से पहले मजदूरों को 300 बिस्तर वाले अस्पताल के एक हिस्से को साफ करते तथा पेंट करते हुए देखा गया। यह अस्पताल भूतल के साथ दो मंजिला बना हुआ है। अस्पताल के प्रवेश द्वार के कुछ हिस्सों पर पीले रंग का पेंट किया गया जबकि अस्पताल के भीतर कुछ हिस्सों पर सफेद पेंट किया गया। 
 
एक चिकित्सक ने बताया कि मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने की घटना में घायल हुए छह लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है जबकि चार से पांच अन्य घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक 56 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
 
कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मोरबी के अस्पताल के भीतर रातभर चले मरम्मत के काम को दिखाया गया है। इसमें पेंट करना, दीवारों पर नई टाइल लगाना और छोटे-मोटे निर्माण कार्य शामिल हैं।

कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'त्रासदी का इवेंट। कल प्रधानमंत्री मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगायी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। इन्हें शर्म नहीं आती। इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं।'
 
आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अस्पताल में पेंट किए जाने की एक वीडियो पोस्ट की है। आप ने दावा किया, 'मोरबी सिविल अस्पताल में रात भर पेंट किया गया ताकि प्रधानमंत्री मोदी के फोटोशूट के दौरान इमारत की खराब हालत का पर्दाफाश न हो जाए।'
< <

Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM Modi के Photoshoot में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए

141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है..#BJPCheatsGujarat pic.twitter.com/KVDLdblD6C

— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2022 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >उल्लेखनीय है कि रविवार को मोरबी में ब्रिज गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। कई घायलों को मोरबी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख