Daily Horoscope

मथुरा के दाऊजी मंदिर में विश्वविख्यात कथावाचक मोरारी बापू ने मांगी माफी

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (08:10 IST)
मथुरा। जानेमाने विश्व प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण पर अशोभनीय बयान के लिए आज यहां मथुरा स्थित बलदेव धाम में दाऊजी मंदिर में बलदेव जी एवं रेवती मइया के विग्रह के सामने माफी मांग ली।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक, मशहूर संत गुरुशरणानन्द महाराज, योगाचार्य रामदेव एवं संत ज्ञानानन्द मौजूद थे। वे आगरा से पहले ही कार्णि आश्रम रमणरेती पहुंचे थे, जहां संतों गुरुशरणानन्द महाराज, रामदेव, ज्ञानानन्द महाराज की उपस्थिति में माफी मांगने के बाद यह रूपरेखा बनी तथा इसके बाद अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक को इसकी सूचना दी गई थी और बाद में सभी लोग दाऊजी मंदिर पहुंचे थे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि मोरारी बापू की कथा के बहिष्‍कार एवं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की पूर्व घोषणा को अब वापस ले लिया गया है।

पाठक ने बताया कि एक साल से अधिक समय पहले विंध्याचल में कथा के दौरान मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए घोषणा की थी कि यदि मोरारी बापू ने ब्रज में आकर ठाकुरजी के सामने अपने गलत बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो वे जहां पर भी कथा कहेंगे पुरोहित महासभा उनका विरोध करेगी तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद द्वारका तथा कुछ अन्य स्थानों पर उनका विरोध भी हुआ था।
उन्होंने बताया कि मोरारी बाबू ने टीवी पर पहले ही माफी मांग ली थी लेकिन महासभा इससे संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने कहा था कि मोरारी बापू को ब्रज के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी। पाठक ने कहा कि मोरारी बापू द्वारा भगवान के सामने माफी मांगने के बाद इस विवाद का पटाक्षेप हो गया है।(वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख